अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला लगाकर किसानों ने निकाला रोष मार्च #किसान आंदोलन 2
Ambala, Ambala | Mar 1, 2024 शंभू बॉर्डर पर आज किसानों के धरने का 18वां दिन है। आज पंजाब की ओर से आए युवा किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला अपने ट्रैक्टर के आगे लगाकर धरना स्थल पर रोष मार्च निकालते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसानों का कहना है कि उनकी मांग केंद्र सरकार से है और हरियाणा सरकार उनके रास्ते में अड़चन लगा कर बैठी है।