टाटगढ़: बाजार के बीच खंडहर बना सार्वजनिक शौचालय, गंदगी से परेशान ग्रामीण और व्यापारी अव्यवस्थाओं से हैं परेशान
Tatgarh, Ajmer | Jun 13, 2026 टॉडगढ़। शनिवार रात 8 बजे जानकारी अनुसार सूरजपुरा स्वच्छता और जनसुविधाओं के दावों के बीच ग्राम पंचायत सूरजपुरा के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। गांव के मुख्य बाजार के बीच स्थित यह शौचालय वर्षों की अनदेखी के चलते खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। गंदगी, टूटी-फूटी व्यवस्थाओं और नियमित सफाई के अभाव से यहां आने वाले लोगों को भारी