अररिया: अररिया में तेज बारिश से सदर अस्पताल परिसर में भारी जलजमाव, मरीजों और स्टाफ को हो रही भारी परेशानी
Araria, Araria | May 23, 2026 अररिया में शनिवार को सुबह 3 बजे तेज गर्जन के साथ हुई भारी बारिश ने पूरे जिले में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। सड़कों पर पानी जमा होने से आम लोगों के आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा, जबकि जिले के सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र सदर अस्पताल में हालात और भी गंभीर हो गए। अस्पताल परिसर में भारी जलजमाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा