बिजनौर: गांव स्वाहेड़ी के जंगल में गन्ने के खेत में छुपे 2 गुलदार को लेकर वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Bijnor, Bijnor | Apr 20, 2025 बिजनौर जिले में थाना कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी के जंगल में गन्ने के खेत में दो गुलदार छिपे होने की सूचना पर आज रविवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे वन विभाग की टीम हथियारों से लैस होकर जंगल पहुंची और खेत को चारों ओर से घेर लिया दो दिन से गुलदार होने की सूचनाये लगातार प्राप्त हो रही थी। और वन विभाग की टीम लगातार जंगल का गश्त कर रही थी।