ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बीते महीने निरजंनपुर गाँव के रहने वाले अमर बाबू के विरुद्ध अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी, मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को नगर के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।