धामपुर: अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमिधर प्रमाण पत्र दिए
सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अफजलगढ़ क्षेत्र के आलमपुर गांवड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वहां उन्होंने भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान आकर बसे करीब 1645 परिवारों और 50 पूर्व सैनिकों के परिवारों को भूमिधर प्रमाण पत्र वितरित किए।कई योजनाओं का भी शिलान्यास किया।