अनूपपुर: वार्ड 15 की पुरानी बस्ती में निकला नाग सांप
सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला खतरा
अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित पुरानी बस्ती में नत्थू लाल कोरी के घर के पास नाग सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नाग सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया।