गुना नगर: नागपुर से वैष्णो देवी जा रहे लोगों का पिकअप वाहन NH-46 पर भदौरा के पास पलटा, ड्राइवर को आई नींद, 11 घायल
गुना में म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के भदौरा के पास 17 मई दोपहर को महाराष्ट्र के नागपुर से वैष्णो देवी जा रहे लोगों का पिकअप वाहन ड्राइवर को नींद आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल संतोष राजगीर निवासी नागपुर ने कहा, वैष्णो देवी जा रहे थे बच्चों महिलाओं पुरुषों सहित 11 लोग घायल है। म्याना थाने की डायल 112 ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है।