मयूरहंड: सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में छाया मातम
मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरा कला गांव निवासी संतोष कुमार भारती (30 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक रामेश्वर भुईयां के पुत्र बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार यह हादसा कटकमसांडी थाना क्षेत्र के करिवा आसन के समीप हुआ, जहां एक हाइवा वाहन के चकमा देने स