बरेली: बरेली में पति की हत्या के बाद न्याय की तरसती पत्नी, पुलिस पर गंभीर आरोप, दूसरी एजेंसी से जांच कराने की मांग
बरेली से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रसूलपुर गांव निवासी प्रिन्सी कुमारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा है कि 8 अप्रैल 2026 को उनके पति सत्येंद्र कुमार पर अंकित कुमार और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया था।