सांगानेर: जयपुर में पड़ोसी ने 16 साल की लड़की के साथ किया दुष्कर्म, मिलाने के बहाने बुलाकर किडनैप कर 6 महीने मुंबई में रखा
जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर धोखे से पड़ोसी नाबालिग को किडनैप कर ले गया था और पिछले 6 महीने तक बंधक बनाकर रेप किया। पुलिस ने नाबालिग को मुंबई से ढूंढ निकाला। पॉक्सो एक्ट में आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की को किडनैप कर रेप को लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।