आंवला: आंवला तहसील में ग्रामीण प्रतिभाओं ने खराब सड़कों पर दमखम दिखाया, हाफिजगंज में महाराणा प्रताप दौड़ का शुभारंभ मंत्री ने किया
आंवला तहसील के मझगवां विकासखंड के हाफिजगंज गांव में रविवार को दोपहर दो बजे 'महाराणा प्रताप विशाल दौड़ प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।