सासनी: खेत में पानी लगा रहे किसान की संदिग्ध परिस्थिति में कुंडी में डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sasni, Hathras | Jul 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पढील में खेत में पानी लगा रहे एक किसान किशन सिंह पुत्र बिपतिराम की संदिग्ध परिस्थिति में खेत पर लगे ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में डूबने से मौत की घटना प्रकाश में आई है। किसान अपने बेटे के साथ खेत पर पानी लगा रहे थे तभी खाना लेने के लिए बेटा घर आया और लौट कर पहुंचा तो देखा कि पिता पानी की कुंडी में गिरे हुए हैं।