मुरैना नगर: नेहरू पार्क के पास एएमएस रोड पर गैस पाइपलाइन में लगी आग, मची अफरातफरी, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास एमएस रोड पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब गैस की पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि नगर निगम की जेसीबी के गड्ढा खोदा जा रहा था तभी अचानक आग लग गई और आग में दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं।