बालोद: गंजपारा में शराब लेने आए युवकों से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से हमला; एक गंभीर, रायपुर रेफर, तीन संदिग्ध हिरासत में
Balod, Balod | Mar 29, 2026 बालोद शहर के गंजपारा क्षेत्र में शराब लेने पहुंचे दो युवकों के साथ लूटपाट और चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।