भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया दरकाली क्षेत्र का दौरा
- लोनिवि से जगोती के पास अवरुद्ध सड़क को जल्द बहाल करने की उठाई मांग
- 7 दिनों से बंद है बस सेवा, परेशान है ग्रामीण और स्कूली बच्चे,नौकरी पेशा लोग, धंसी हुई जगह पर सुरक्षा के दृष्टिगत तुरंत डंगा लगाया जाया
- बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर फौरी कदम उठाए प्रशासन
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर पूर्व हिमकोफेड चैयरमैन एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने आज रामपुर् विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरकाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जगोती के समीप भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई सड़क का जायजा लिया।
कौल ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उक्त सड़क को युद्धस्तर पर बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को हो रही भारी परेशानियों से राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों से इस मार्ग पर बस सेवा ठप होने के कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा सड़क के बीच में धंसी हुई जगह पर सुरक्षा के दृष्टिगत तुरंत डंगा लगाने की भी आवश्यकता है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर फौरी कदम उठाए जाएं और जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर बीडीसी सदस्य वीर सिंह भंडारी, भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष अनु रोष्टा,चेतन पाकला, डिम्पल एवं अन्य स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
Rampur, Shimla | Jul 13, 2026