तरबगंज: सांसद करण भूषण सिंह ने नवाबगंज के विश्नोहरपुर में आम लोगों से की मुलाकात, समस्याएं सुनकर दिया निस्तारण का निर्देश
नवाबगंज के विश्नोहरपुर में सोमवार दोपहर 12 बजे तक सांसद करणभूषण सिंह ने आमलोगों से मुलाकात करते हुए समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। सांसद से मिलने के लिए स्थानीय क्षेत्र समेत गोण्डा, कैसरगंज, पयागपुर, कटराबाजार आदि क्षेत्रों के लोगों मुलाकात की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश शुक्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।