तरबगंज: तरबगंज तहसील में समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, गुणवत्तापूर्ण समाधान का दिया निर्देश
तरबगंज तहसील में शनिवार दोपहर 2 बजे तक आयोजित समाधान दिवस में डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान 107 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 8को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।