तरबगंज: वजीरगंज क्षेत्र के रौजा स्थित हठीले शाह की मजार पर नहीं हुआ मेला, जायरीनों ने की जियारत, पुलिस रही मुस्तैद
वजीरगंज क्षेत्र के बलेश्वरगंज के पास रौजा स्थित हठीले शाह की दरगाह पर रविवार को मेला तो नही लगा पर हजारों जायरीनों जियारत की।दरगाह के खादिम सिराज अहमद, मोहम्मद हारून ने बताया कि बहराइच मेले को लेकर आये न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने नरमी दिखाई और जायरीनों को जियारत करने दी ये बाबा की कृपा से हुआ है।दरगाह परिसर में मौजूद पुलिस जायरीनों को लगातार हटाती रही।