पलिया: पलिया विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी, 50 गांव में 55 बेटियों की शादी में दिया आशीर्वाद और सहयोग
पलिया विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए पलिया विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल कायम की है। उन्होंने क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में पहुंचकर 55 गरीब बेटियों की शादी में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद देने के साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।