ग्वालियर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गयी। फूलबाग स्थित मोती मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गयी। नमाज़ अदा करते हुए यहां अल्लाह ताला से देश में अमन-चैन और आपसी भाई चारे की दुआ की गयी। इसके बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।