रायसेन शहर में चल रही श्रीरामलीला में सोमवार को श्रीराम–सुग्रीव मित्रता और बाली वध प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार को लंका दहन का मंचन होगा, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह है।