हसनपुर: पिपरा के पास बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल; बेहतर इलाज के लिए किया रेफर
समस्तीपुर जिले के हसनपुर क्षेत्र में बिथान-हसनपुर मुख्य मार्ग स्थित पिपरा गांव के पास एक मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराहा गांव निवासी रामकुमार यादव के पुत्र विशाल कुमार (करीब 18-20 वर्ष) के रूप में हुई है।