कुमारखंड: टिकुलिया मोड़ के सामने वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल इलाज के लिए भर्ती
कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया मोड़ के सामने मंगलवार की रात करीब 7 बजे चार चक्का वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। गश्त कर रहे कुमारखंड थाना कि पुलिस ने आनन फानन में इलाज सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नवीन भारती द्वारा इलाज किया ।