परसिया: भमोडी में वृद्धजनों को स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए कार्यशाला, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए दिया परामर्श
ग्राम पंचायत भमोड़ी में स्वस्थ वृद्धत्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वृद्धजनों को मानसिक और शारिरिक स्वास्थ्य को लेकर परामर्श दिया गया। कार्यशाला आधार फाउंडेशन एवं ग्राम पंचायत भमोड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।सरपंच विपिन श्रीवास्तव ने रविवार 2 बजे बतायावरिष्ठ नागरिकों में बीमारियों के प्रति जागरूकता, रोकथाम के लिए शिविर लगाया गया।