क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत प्राचीन शिव मंदिर एवं परोता के शिव मंदिर शाहबाद का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#RampurPolice
15 views | Rampur, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026