दादरी: फ्यूटेक सोसाइटी में अचानक पार्किंग की जमीन धंसने से मचा हड़कंप, सोसायटी वासियों ने बिल्डर पर लगाया लापरवाही का आरोप
नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित फ्यूटेक सोसाइटी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोसाइटी की पार्किंग की जमीन के अचानक धंसने से पार्किंग में एक गहरा गड्ढा बन गया। वहीं सोसाइटी वासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। सोसाइटी वासियों का कहना है कि बिल्डर ने निर्माण के वक्त घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया था।