दादरी: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने अवैध अतिक्रमण को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने अवैध अतिक्रमण को लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कियाम इस दौरान सीईओ लोकेश एम के साथ गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा मौके पर मौजूद रहे। बरौला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीईओ लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए निर्देशित किया है।