टोडारायसिंह: नंदपुरा ढाणी में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Todaraisingh, Ajmer | May 12, 2026
लक्ष्मीपुरा धाकड़ान पंचायत की नंदपुरा ढाणी में ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पर टोडारायसिंह नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस दौरान ईंधन लकड़ी से भरी दो ट्रॉलियां जलकर राख हो गईं।