सिकटी: सिकटी पुलिस और एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पीरगंज में शराब और भट्टी को किया गया नष्ट
Sikti, Araria | Oct 31, 2024 सिकटी थाना क्षेत्र से हो रहे शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर सिकटी पुलिस ने भारत- नेपाल सीमा पर स्थित बकरा नदी के पीरगंज घाट के समीप अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान भट्टी को नष्ट किया गया। - गांव के आसपास पुलिस के पहुंचते ही अवैध महुआ शराब के तस्करों के साथ ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।