भीलवाड़ा: भाजपा ने कांग्रेस के आंदोलन को बताया 'राजनीतिक बौखलाहट', सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा- हर किसान को मिलेगा पूरा मुआवजा
भाजपा सांसद अग्रवाल ने कांग्रेस के जन अधिकार आंदोलन को विपक्ष की बौखलाहट करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार फसल खराबे का पूरा मुआवजा दिया जाएगा।सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि पिछले 50 सालों में कांग्रेस किसानों को जितना मुआवजा नही दे पाई उससे ज्यादा भाजपा ने दिया।