ललितपुर: एसपी आवास के पास सार्वजनिक स्थल पर एक महिला और पुरुष द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल, नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के पास महिला अस्पताल के सामने स्थित मुख्य सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर एक महिला एवं पुरुष द्वारा सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब पीने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संबंधितों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है ताकि, इस तरह के कृत्य को सार्वजनिक स्थल पर प्रतिबंध रखा जा सके।