युवा खरवार महासभा ने इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय पर बैठक कर खरवार जाति के लिए जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर आक्रोश जताया। सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किए गए निर्देश के बावजूद भी खरवार जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण खरवार जाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।