अनूपशहर: अनूपशहर में 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे पार्क में घटिया सामग्री की जांच करने पहुंची टीम
अनूपशहर में 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे पार्क में घटिया सामग्री और पीली ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ के मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने यह शिकायत की थी।ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने यह शिकायत उपजिलाधिकारी अनूपशहर और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी से की थी।