फूलपुुर: महुआ बिनने को लेकर विवाद में लाठी-डंडे चले, एक ही परिवार के कई लोग हुए घायल
बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा चौकी अंतर्गत बजाही (बन्तरिया) गांव में महुआ बिनने को लेकर विवाद के दौरान जमकर मारपीट हो गई। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे हुए इस विवाद में करण कुमार यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची उनकी पत्नी और माता को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।शनिवार 06 बजे दी जानकारी