मड़ियाहू: मड़ियाहूं में नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न, महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया
भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा मड़ियाहूं के शिवाजी नगर स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है