हसनगंज: बछौली गांव में आम के बाग में पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
उन्नाव जनपद के थाना औरास क्षेत्र के अंतर्गत बछौली गांव का पूरा मामला है जहां पर आम के बाग में पेड़ पर एक युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है,हालांकि घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद थाना औरास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेज दिया है