भदोही: भदोही पुलिस ने ₹10,000 का इनामी गैंगस्टर किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद फारुख उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद हारुन निवासी ओहरपुर, थाना सोरांव, प्रयागराज को रेलवे स्टेशन भदोही के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त गैंग बनाकर भाड़े पर हत्या जैसी वारदात को अंजाम देता था।