भदोही: भदोही जिले के विभिन्न इलाकों से चार अपराधियों को जिला बदर किया गया
जिला बदर किए गए अपराधियों में ऊंज थाना क्षेत्र के भुवाल चन्द्र, सुरियावां क्षेत्र के मायाशंकर शर्मा व संतोष उपाध्याय उर्फ डॉक्टर उर्फ महाकाल तथा चौरी थाना क्षेत्र के विक्रांत सिंह उर्फ विक्की शामिल हैं। ये अपराधी चोरी, नकबजनी, अवैध शराब व शस्त्र कारोबार, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी वारदातों में लिप्त रहे हैं।