भदोही: नई बाजार बाईपास पर कंटेनर की टक्कर से 40 वर्षीय शख्स की हुई मौत
भदोही कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार बाईपास पर एक कंटेनर के चपेट में आने से 40 वर्षीय अज्ञात शख्स की मौत हो गई बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्स सड़क के किनारे कोल्ड ड्रिंक पी रहा था तभी तेज रफ्तार एक कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी स्थानी लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक को राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।