झांसी: झांसी में KFC के तेल और मैदा के सैंपल फेल, एफडीए की टीम ने की कार्रवाई, अब दर्ज होगा मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2026 झांसी में नामी कंपनी KFC रेस्टोरेंट के रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैदा के सैंपल फेल हो गए। पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों सैंपल फेल हो गए। सैंपल फेल होने पर अब केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा सदर बाजार में क्वालिटी कबाब एवं चिकिन कॉर्नर पर छापा मारा।