कई ग्रामों के सरपंच जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम रुस्सली में PHE विभाग द्वारा लगाई गई डीपी दो महीने भी नहीं चली और खराब हो गई। जब अधिकारी से शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि डीपी की अवधि पूरी हो चुकी है और यह निजी डीपी है, आप खुद ठीक कराएं। सरपंचों ने इस लापरवाही की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।