बेनीपुर: जकौली गांव में आग लगने से हजारों की संपत्ति हुई खाक
जकौली गांव में एक व्यक्ति का घर आग लगने से जलकर नष्ट हो गया तथा हजारों की क्षति हुई है। जकौली निवासी मो नौशाद की पत्नी रजुन खातून रविवार दिन के दो बजे कहा खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी से लगी आग की लपटे पूरे घर को जला दिया तथा दो बकरी झुलसकर मर गई। स्थानीय लोग एवं अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।