जमालपुर: डिप्टी सीएम के दौरे से पहले सरकारी दस्तावेजों में आग, भ्रष्टाचार की सच्चाई छिपाने का प्रयास
मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में गुरुवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जहां सैकड़ों महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को खुलेआम आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जिले के दौरे पर हैं और भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रखं