वारासिवनी: सरकारी चावल घोटाला सिवनी का ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, बालाघाट में एसआईटी की नजर बड़े चेहरों पर, जांच हुई तेज
बहुचर्चित सरकारी चावल घोटाले में एसआईटी की कार्रवाई लगातार जारी है। सिवनी के एक ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की संख्या छह हो गई है। जांच एजेंसी बालाघाट के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, वेयरहाउस कनेक्शन और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घोटाले में कुछ बड़े नामों की भूमिका की भी जांच की जा रही है जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों होने की संभावना