छतरपुर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और स्विफ्ट कार भी बरामद की है।वही इस मामले का खुलासा आज 17 मई दोपहर करीब 1:00 बजे छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने किया है।