थलीसैंण: पाबों ब्लॉक के सैंजी में आपदा प्रभावित महिला के आंसू पोछते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर 1 बजे पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक के आपदाग्रस्त सैंजी ग्राम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर हाल जाना और ढांढस बंधाया। इस दौरान सीएम धामी आपदा प्रभावित महिला के आंसू पोछते हुए दिखाई दिए।