थलीसैंण: दौला, बनास, सिलोली और पैठाणी में लोगों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शिवचरण नौडियाल का स्वागत किया
ग्राम सभा दौला, बनास, सिलोली,पैठाणी में टीला जिला पंचायत सीट से नवनिर्वाचित सदस्य शिवचरण नौडियाल ने स्थानीय मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं जनता द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शिवचरण नौडियाल का ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों तथा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उनके समर्थक खुशी से झूमते हुए नजर आए।