रायगढ़: सीने में धारदार टांगी मारकर ग्रामीण की हत्या, ईट का पैसा नहीं देने पर हुआ विवाद, आरोपी को मिली आजीवन कारावास
रायगढ़ जिले में ईट का पैसा नही देने की मामूली बात पर सीने में धारदार टांगी मारकर ग्रामीण की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया है। मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्राम चिंगारी