अकोढ़ी गोला: भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने जलापूर्ति सुधारने के दिए निर्देश, अलर्ट जारी
भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जलापूर्ति सुधारने के निर्देश भीषण गर्मी व लू के मद्देनजर रोहतास में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें पीएचईडी सहित सभी संबंधित विभागों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। नल-जल योजनाओं में तेजी लाने और 7 दिनों में अकार्यरत योजनाओं को चालू करने का लक्ष्य तय किया